header line

आरएफडी संबंधी सामग्री

सरकार ने वर्ष 2009-10 से सरकारी विभागों और मंत्रालय के निष्पादन की निगरानी और मूल्यांकन की एक व्यवस्था प्रारंभ की है ।

इस व्यवस्था में तीन बुनियादी प्रश्नों का समाधान तलाशा गया है।

विभागों के बुनियादी लक्ष्य क्या है

वर्ष के दौरान इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए क्या कार्रवाई की गई

वर्ष के अंत में हमें इसका पता कैसे लगेगा कि इन उपायों को लागू करने में कितनी सफलता मिली है यानी तत्‍संबंधी सफलता को संकेतक क्या है

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय अधीनस्थ सांख्यिकी सेवाओं के लिए कैडर नियंत्रक प्राधिकरण हैं । मंत्रालय सेवा से संबंधित सभी मामलों, जिसमें भर्ती, प्रोन्नति, प्रशिक्षण, कैरियर, प्रशिक्षण और मानवशक्ति योजना इत्यादि शामिल हैं, को देखता है। तथापि एस एस एस अधिकारियों के दैनिक मामले संबंधी मंत्रालयों/विभागों/ संगठनों द्वारा देखे जाते हैं जिनमें इन अधिकारियों की नियुक्ति होती है। प्रत्येक वित्त वर्ष की शुरुआत में सभी मंत्रालयों/विभागों को निष्कर्ष फ्रेमवर्क दस्तावेज तैयार करने होते हैं जिसमें इन लक्ष्यों को प्राप्त करने में हुई प्रगति को मापने के लिए संबंधित मंत्रालय द्वारा तय की गई प्राथमिकताओंए तत्‍संबंधी सफलताओं के संकेतक और समयबध लक्ष्य शामिल होते हैं। वर्ष के अंत में सभी मंत्रालयों/विभागों को सहमत निष्कर्षों पर उनके मंत्रालयों/विभागों की उपलब्धियों की समीक्षा और उन पर एक रिपोर्ट तैयार करनी होती है जो सूचनार्थ मंत्रिमंडल के समक्ष रखी जाती है।