Home

राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी

मंत्रालय के प्रशिक्षण प्रभाग (एनएसओ) के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी (नस्स्टा) आधिकारिक सांख्यिकी में मानव संसाधन को बढ़ावा देने वाला एक प्रमुख संस्थान है जो 13 फरवरी, 2009 को अस्तित्व में आया । यह प्लॉट नंबर 22, नॉलेज पार्क- II, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में 8 एकड़ भूमि में स्थापित किया गया था ।

प्रशिक्षण इकाई

यह क्षमता विकास योजना के सहायता अनुदान घटक को आमंत्रित करने संबंधी विभिन्न गतिविधियों, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा स्थापित सांख्यिकी में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों के प्रशासन से संबंधित मामले, अखिल भारतीय संगठन ऑन दि स्पॉट निबंध लेखन प्रतियोगिता”, इंटर्नशिप कार्यक्रम का कार्यान्वयन, विदेशी प्रशिक्षण/कार्यक्रम/बैठकें/कार्यशालाएं आदि के लिए अधिकारियों का नामांकन और युवा पेशेवरों और परामर्शदाताओं को काम पर रखना इत्यादि संबंधी कार्य देखता है ।